shweta tiwari
Bhopal : टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta tiwari) वैसे तो सुर्खियों में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग को लेकर रहती हैं लेकिन इस बार वो अपने दिए एक बयान को लेकर विवाद में फंस गई हैं. श्वेता ने बीते दिन एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान आपत्तिजनक बयान दिया है." इसके बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक्ट्रेस के विवादित बयान पर सख्त रवैया दिखाते हुए कहा कि इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि श्वेता तिवारी का बयान बेहद आपत्तिजनक है. भोपाल पुलिस कमिश्नर से कहा गया है कि मामले की जांच कर चौबीस घंटे में रिपोर्ट दे. उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, ये बात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दरअसल, श्वेता बीते दिन भोपाल में अपनी आगामी वेब सीरीज की अनाउंसमेंट के लिए पहुंची थी. श्वेता ने अपनी टीम के साथ एक प्रेस कॉफ्रेंस में भाग लिया था. श्वेता ने यहां मीडिया से बात करते हुए ये कहा कि मेरी ब्रा का साइज़ भगवान ले रहे हैं. वहीं, उनके इस बायान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि श्वेता जिस वेब सीरीज को लेकर प्रमोशन के लिए भोपाल पहुंची थी वो सीरीज फैशन से जुड़ी हुई है. मीडिया से संवाद करते हुए उन्होंने मजाक करते हुए ये विवादित बयान दिया है. वहीं, वीडियो के वायरल होने से लोगों में श्वेता के प्रति काफी गुस्सा दिख रहा है. लोगों का कहना है उन्होंने इस तरह का बयान देकर भावनाओं को ठेस पहुंचाई.
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 460 -
11/03/2024 506
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT